फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मयंक को हराकर वंश बने एकल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के वंश बिष्ट ने उलटफेर भरे फाइनल में शीर्ष वरीय मयंक शर्मा को कड़े मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-4 से हराते हुए स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता। प्रतियोगिता के पुरुष युगल वर्ग का मयंक शर्मा और वंश नंदल की जोड़ी ने जीता। उन्होंने फाइनल में तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी को सुपर टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में 1-6, 6-3, 10-6 से पराजित किया।

एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता के एकल फाइनल में वंश बिष्ट ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में मयंक ने सटीक शॉट चयन और बेहतरीन कोर्ट कवरेज से वापसी करते हुए बराबरी हासिल की। निर्णायक तीसरे सेट में वंश ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक जड़ने हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


युगल फाइनल भी उलटफेर के नाम रहा जहां वंश नंदल व मयंक शर्मा विजेता बने। इस गैर वरीय जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी को सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मैच में 1-6, 6-3, 10-6 से पराजित किया।

पहला सेट गंवाने के बाद वंश व मयंक ने दूसरा सेट रणनीति में बदलाव करते हुए जीता। इसके बाद सुपर टाईब्रेक में वंश व मयंक की जोड़ी भारी पड़ी। इसके अलावा टैलेंट हंट टूर्नामेंट के तहत बालक अंडर-14 वर्ग में कृष्णा सिंह चैंपियन बने, जिन्होंने फाइनल में ईशान श्रीवास्तव को 4-0 से हराया। बालक अंडर-16 के विजेता विराट सिंह ने फाइनल में रोहिन राज को टाईब्रेक में 4-3(8-6) से हराया।
विज्ञापन


बालक अंडर-18 के फाइनल में अनुरुद्ध कुमार ने रोहिन राज को 4-1 से मात दी। प्रतियोगिता के समापन पर ब्रिगेडियर डॉ एके सिन्हा, यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, रामाकृष्णन (ईएसजी एवं सीएसआर प्रमुख, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड), नरेंद्र ओझा (कंपनी सेक्रेटरी एवं अनुपालन अधिकारी, इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड) और पवन सागर ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें