फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: बुधवार को हो सकता है वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल, गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या चलेगी

Mon, 03 Jul 2023 12:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल बुधवार को किया जा सकता है। इस ट्रेन का रूट निर्धारित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक चेन्नई से गोरखपुर पहुंच चुका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो दिन रैक के निरीक्षण के बाद बुधवार को ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल कराया जा सकता है। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट का निरीक्षण महाप्रबंधक द्वारा किया जा चुका है।

विज्ञापन


सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। जहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ट्रेन का रैक शनिवार दोपहर गोरखपुर पहुंच गया। गोरखपुर मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में एक के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरी पर उतारा जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ व विहिप ने संभाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान, पूरे देश को राममय करने की तैयारी
विज्ञापन


मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि ट्रेन के संचालन का नोटिफिकेशन आना बाकी है। सोमवार से ट्रेन का निरीक्षण होगा तथा इसके बाद ट्रेन का ट्रायल होने के आसार हैं। बुधवार को ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ लाई जा सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला रूट गोरखपुर लखनऊ वाया अयोध्या होते हुए प्रयागराज बताया जा रहा है। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी।

गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर तीन बजे चलकर शाम 7.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। प्रयागराज से सुबह 6.20 बजे चलने के बाद सुबह 9.50 बजे लखनऊ व दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह संभावित शेड्यूल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें