फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से जयपुर तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से जयपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को जयपुर समेत कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। गोरखपुर से आगरा फोर्ट, बनारस से जबलपुर और इज्जतनगर से चंडीगढ़ रूट के लिए भी वंदे भारत का प्रस्ताव है। जल्द ही बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 4 अगस्त को रेलवे बोर्ड के साथ ही संबंधित रेलवे को भी प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से जयपुर के लिए वंदे भारत का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3 बजे जयपुर से चलकर लखनऊ रात 11 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त के पहले प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर से आगरा फोर्ट वंदे भारत को सप्ताह में बृहस्पतिवार छोड़कर छह दिन चलाने की योजना है। इसी तरह बनारस से जबलपुर रूट पर भी छह दिन ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं इज्जतनगर से चंडीगढ़ तक ट्रेन शनिवार को छोड़कर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें