फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस : पहले दिन 206 खाली सीटें लेकर गोरखुपर निकली ट्रेन, तय समय से पहले पहुंची थी लखनऊ

Mon, 10 Jul 2023 06:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोरखपुर से लखनऊ आने पर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री मिल रहे हैं। सोमवार सुबह रवाना होने वाली ट्रेन की चेयरकार में 35 से अधिक वेटिंग चल रही है। वहीं सोमवार को लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सैकड़ों सीटें खाली होने से अधिकारियों के लिए मुसीबत हो सकती है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का कॉमर्शियल रन रविवार से शुरू हो गया। गोरखपुर से सुबह ट्रेन 12 मिनट पहले ही लखनऊ पहुंच गई। पैसेंजर भी फुल थे। लेकिन चारबाग से गोरखपुर जाने के दौरान ट्रेन को यात्री नहीं मिले। 530 सीटों में से 206 सीटें खाली रह गईं। उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ से गोरखपुर के बीच भी जल्द ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया था। गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर अपने तय समय से 12 मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रेन में सवार यात्री वंदे भारत की खूबियों से काफी खुश नजर आए। ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6:05 पर रवाना हुई थी और चारबाग स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचना था, लेकिन यह गाड़ी 12 मिनट पहले 10:08 बजे ही पहुंच गई। यात्रियों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग अच्छी है। वापसी में गाड़ी संख्या 22550 लखनऊ-गोरखपुर वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन से शाम सवा सात बजे रवाना हुई।

गोरखपुर से लखनऊ के बीच डिमांड अधिक

गोरखपुर से लखनऊ आने पर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री मिल रहे हैं। सोमवार सुबह रवाना होने वाली ट्रेन की चेयरकार में 35 से अधिक वेटिंग चल रही है। वहीं सोमवार को लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सैकड़ों सीटें खाली होने से अधिकारियों के लिए मुसीबत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें