फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवजात की मौत पर गुडंबा सीएचसी में तोड़फोड़

विज्ञापन
अस्पताल में हुई तोड़फोड़।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता के तीमारदार ने नवजात की मौत के बाद हंगामा किया। उसने शराब के नशे में कर्मियों से गालीगलौज की और लेबर रूम का दरवाजा तोड़ दिया।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक दीपक सिंह ने आरोपी के खिलाफ गुडंबा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अधीक्षक के अनुसार, 10 सितंबर को ग्राम आधारखेड़ा कुर्सी रोड निवासी 16 वर्षीय किशोरी को प्रसव के लिए अकबरपुर उसरना निवासी तीमारदार दोपहर 2:24 बजे सीएचसी लाया था। शाम 6:18 बजे सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन नवजात की हालत ठीक नहीं थी। शाम सात बजे नवजात को वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय गोलागंज रेफर कर दिया गया। तीमारदार नवजात को लेकर अस्पताल से चला गया, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अधीक्षक ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 10:15 बजे तीमारदार शराब के नशे में सीएचसी लौटा। उसने मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कर्मियों पर दबाव बनाया और गालीगलौज शुरू कर दी। अन्य मरीजों को भी परेशान किया और लेबर रूम का दरवाजा तोड़ दिया। पूरी घटना स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई होगी।

अस्पताल में हुई तोड़फोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें