फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड्ड में उतरी वैन, छह घायल

Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
धरपुरवा के निकट अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड्ड में उतरी वैन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा सेमरी मार्ग पर मंगलवार को अंधरपुरवा गांव के निकट एक वैन खड्ड में उतर गई। घटना में वैन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायालों का जिला चिकित्सालय भिनगा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक संस्था के छह कार्यकर्ता इकौना से भिनगा आ रहे थे। इसी दौरान कानपुर के जूही क्षेत्र निवासी वैन चालक नीतू मिश्रा (40) को झपकी आ गई और ग्राम अंधरपुरवा के निकट वैन मार्ग किनारे खड्ड में उतर गई। वाहन सवार लखनऊ के आलमबाग निवासी खुशी (27), कानपुर के जूही क्षेत्र निवासी संगीता मिश्रा (45), राघवेंद्र मिश्रा (51), इकौना नगर के मोहल्ला कैलाशपुर बनकट निवासी पतीराम (50) व नैना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें