फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्लभ भाई पटेल जयंती: स्कूलों में रहेगा अवकाश, रन फॉर यूनिटी में दौड़ेगा शहर; बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 30 Oct 2025 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Vallabhbhai Patel' birth anniversary:सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर लखनऊ सहित कई जिलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगे लखनऊ के लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 08:30 बजे से जीपीओ में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जीपीओ पार्क से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर यातायात परिवर्तित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल चौराहे तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। जयंती के मौके पर यूपी के प्राथमिक स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि स्कूलों में इसको लेकर विविध कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन

बदला रहेगा शहर का यातायात

- बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकर जा सकेगा।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा, हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या वर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएगा।
- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधान भवन की ओर सामान्य नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग चौराहा से राधा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज होकर विधान भवन की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह चिरैयाझील तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, राणा प्रताप मार्ग, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधान भवन की ओर नही आ सकेंगी। ये बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जाएंगी।
- केकेसी तिराहा, चारबाग की तरफ से आने वाली बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल विधान भवन की ओर नहीं आ सकेंगी। ये लोको, कैंट या हुसैनगंज से कैसरबाग होकर जाएंगी।
- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बसें हजरतगंज, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका, ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर जाएंगी। इसके अलावा गांधी सेतु, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर भी जा सकेंगी।
 

लौह पुरुष के सम्मान में  पुलिस लगाएगी दौड़

 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मी 'रन फॉर यूनिटी' में हिस्सा लेंगे। देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को मजबूत करने के देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिये राष्ट्रीय एकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा।

एडीजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने बताया कि सभी कमिश्नरेट, जिलों के मुख्यालय व थानों पर 'रन फॉर यूनिटी' का कार्यक्रम आयोजित होगा। यह थानों के प्रमुख चौराहे या लैंडमार्क से सुबह सात बजे से 10 बजे तक होगी। इसकी लंबाई एक से 1.5 किलोमीटर होगी। मार्ग का चिंहांकन कर दिशा संकेतक का प्रयोग एवं बैरिकेडिंग की जाएगी। 

जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी रिक्रूट महिला एवं पुरुष आरक्षी भी इसमें मुख्यालय व थाना स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में खेल विभाग, विद्यालय, महाविद्यालय, एनसीसी, स्काउट आदि के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। साथ ही संभ्रांत नागरिकों, समाजसेवियों एवं प्रमुख खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।प्रतिभागियों द्वारा तिरंगे का भी प्रयोग किया जाएगा ताकि यह राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द का प्रतीक बने। इस दौरान मेडिकल टीम, एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

योगी समेत कई भाजपा नेता 'रन फॉर यूनिटी' में लेंगे हिस्सा

 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 'रन फॉर यूनिटी' (एकता दौड़) का आयोजन किया जाएगा। राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। अभियान के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि 'रन फॉर यूनिटी' में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, खेल जगत से जुड़े लोग तथा आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ सरदार पटेल के अदम्य साहस, राष्ट्रीय एकता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें