लखनऊ में वैलेंटाइड डे पर बेगम हजरत महल पार्क में बजरंग दल के कार्यकताओं की बदमिजाजी सामने आई। दोपहर के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक ही पार्क पहुंचे और वहां बैठे युवकों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता हजरत महल पार्क पहुंचे। वहां जो युवक-युवतियां पार्क में बैठे मिले उन्होंने उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया।
बजरंग दल के कार्यकताओं के हाथ में लाठियां थी और वह वहां मौजूद युवाओं पर लाठियां बरसा रहे थे। लाठियों के साथ इन कार्यकर्ताओं ने लात और घूसों का भी प्रयोग किया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गायब रही।
बजरंग दल के अलावा अन्य कथित संगठनों के इन्हीं कार्यकर्ताओं के डर से शहर के पार्क आमतौर पर सूने रहे। जो पार्क दिन में गुलजार रहते हैं वह आज सूने नजर आए।
हालांकि डीएम राजशेखर और एसएसपी यशस्वी यादव ने एक दिन पहले अमर उजाला से खास बात करते हुए कहा था कि वैलेंटाइन डे पर पार्क में निगरानी रखी जाएगी।