फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का तीन सप्ताह में हो टीकाकरण:  सीएम

Mon, 18 Jan 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन सप्ताह में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में जिन लोगों का टीकाकरण हुआ है, उनको कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज 15 फरवरी से शुरू किया जाए। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आ जाने के बाद भी हमें कोविड-19 के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। इस वायरस को रोकने में कोविड टेस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतिदिन कोविड-19 के कम से कम 1.50 लाख टेस्ट अवश्य किए जाएं। सर्विलांस सिस्टम और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला में एंटीजन टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के सम्बंध में लोगों को जानकारी दी जाए। योजना के पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं के गोल्डन कार्ड भी दिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों में सभी आवश्यक दवाओं, मेडिकल उपकरणों और बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के सम्बंध में जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि  ‘102’ और ‘108’ एंबुलेंस सेवा जरूतमंदों को एक निश्चित समय में जरूर मिले। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें