फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को देंगे 436 प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

Mon, 18 Jan 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के लिए चयनित 436 प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन आदेश वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पांच जिलों से एक-एक चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देंगे, जबकि शेष को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। उधर, सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार की मिशन रोजगार की शृंखला के तहत नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। सरकार चार साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें