फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आठ जिलों के सभी खाली पदों को तत्काल भरने का फरमान

Sat, 16 Jun 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
job
विज्ञापन

प्रदेश में सर्वाधिक पिछड़े आठ जिलों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। इस बाबत मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए। वे शुक्रवार को इन जिलों के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा इन जिलों में खाली पदों को भरने की अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। फिर सभी रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ पिछड़े जिलों को चयनित कर मॉडल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इनमें यूपी के आठ जिले बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र, चंदौली, सिद्धार्थनगर व फतेहपुर शामिल है। इसलिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर इन जिलों में युवा आईएएस अधिकारियों की कलेक्टर के पद पर तैनाती की गई है। मुख्य सचिव ने इन जिलों में निर्धारित समयसीमा में विकास कार्य कराने के लिए विभिन्न विभागों में अफसरों के सभी खाली पद प्राथमिकता पर भरने का निर्देश दिया है।
 
इस बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक, माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुधन, दुग्ध, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार के साथ ही सहकारिता के अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें