जैसे-जैसे होली का समय करीब आएगा, ट्रेनों में वेटिंग भी बढ़ने लगेगी। ऐसे में पैसेंजरों को सिर्फ तत्काल सीटों से काफी मदद मिलेगी। लखनऊ मेल, पुष्पक, कुशीनगर अवध एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में तत्काल की करीब पांच हजार सीटें हैं। इन सीटोंं पर भी पैसेंजर टिकट बुक करा सकेंगे।
दिल्ली की गाड़ियों में सीटें खाली
एसी एक्सप्रेस (12429) की थर्ड एसी में 30 मार्च को अभी 157 सीटें रिक्त हैं। जबकि 31 मार्च व एक अप्रैल को खाली सीटों की संख्या क्रमश: 281 व 343 है। ऐसे ही गोरखपुर आनंदविहार स्पेशल की स्लीपर में दो अप्रैल को 44, नौ को 284 सीटें और हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 30 मार्च को 942 सीटें खाली हैं। हालांकि मुजफ्फरपुर आनंदविहार एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 30 मार्च को 20 वेटिंग, एसी में पांच तथा 31 मार्च को स्लीपर व एसी में क्रमश: 12 व 06 वेटिंग चल रही है।
विमानों के किराए में वृद्घि शुरू
दिल्ली व मुम्बई में जॉब करते हैं और होली लखनऊ में मनाने के बाद वापसी की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि लखनऊ से दिल्ली वापसी के टिकट में वृद्घि शुरू हो गई है। जल्द ही यह दर कई गुने तक बढ़ जाएगी।