फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष डॉक्टरों की भर्ती पर लगी रोक

Sun, 29 Sep 2013 02:06 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत विभिन्न जिलों में होने वाली आयुष डॉक्टरों की भर्तियां स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यह भर्तियों ऐसे समय स्थगित हुई जब इसके लिए जिलों में साक्षात्कार होने वाले थे। कई जिलों से मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने यह फैसला किया।

इन जिलों में जांच के बाद भर्ती के बारे में निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को विभागीय मंत्री पूरे मामले की समीक्षा करेंगे।

एनआरएचएम के तहत इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में आयुष डॉक्टरों की भर्तियां चल रही हैं। भर्ती का जिम्मा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को दिया गया है।

अलग-अलग जिलों में साक्षात्कार के लिए अलग-अलग तारीखें भी तय हैं। इस बीच सरकार को कई जिलों से भर्ती में धांधली की शिकायतें मिलीं।

इस पर प्रमुख सचिव प्रवीर कुमार ने इन जिलों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच होने तक संबंधित जिलों में भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी इस पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों से तलब की है।

उन्होंने सोमवार को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि एनआरएचएम के तहत आयुष डॉक्टरों की यह भर्तियां कुछ ही जिले में होनी थी।

फिलहाल जिन जिलों में यह भर्तियां होनी थीं वहां स्थगित करने के लिए कहा गया है। सोमवार को समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें