फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ें यहां

Wed, 25 Mar 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब अलग से उर्दू शिक्षक भी रखे जाएंगे। इन्हें हर महीने 12,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले अंशकालिक शिक्षकों में एक शिक्षक उर्दू की जानकारी वाला रख लिया जाता था। उर्दू शिक्षक अलग से रखने की व्यवस्था होने के बाद अब चार के स्थान पर तीन ही अंशकालिक शिक्षक रखे जाएंगे।

सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

प्रदेश की बेसहारा व निराश्रित बालिकाओं को कक्षा 6 से 8 तक मुफ्त शिक्षा के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

हर साल होता है नवीनीकरण

इन विद्यालयों में शिक्षा देने के साथ छात्राओं के रहने व खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाती है। इन्हें पढ़ाने के लिए संविदा के आधार पर शिक्षक व कर्मचारी रखे जाते हैं।

इनका हर साल नवीनीकरण किया जाता है। नए शैक्षिक सत्र के नवीनीकरण संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

इसके मुताबिक शिक्षकों व कर्मचारियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

पूर्व में चार अंशकालिक शिक्षकों के रखने की व्यवस्था थी अब तीन ही रखे जाएंगे। इसलिए नवीनीकरण के दौरान जहां इनकी संख्या चार है उनका समायोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें