फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वापस भेजी जाएंगी उज्बेकिस्तान की युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में अवैध रूप से रह रहीं उज्बेकिस्तान की युवतियों को वापस भेजा जाएगा। पुलिस लोला की तलाश कर रही है। उसके मिलने के बाद यह जानकारी जुटाई जाएगी कि उसने किसकी मदद से जाली दस्तावेज तैयार किए थे।
विज्ञापन

फॉरेनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस बिना वैध दस्तावेज के लखनऊ में रह रहीं विदेशी महिलाओं की सूची बना रहा है। अवैध रूप से रहने वालों को विदेश मंत्रालय की मदद से उनके देश भेजा जाएगा। इन सभी को ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी है।

पुलिस का कहना है कि सबसे पहले न्यू हजरतगंज में रहने वाले कुछ लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत एफआरआरओ में की थी। लोला से पूछताछ की गई तो उसने जाली दस्तावेज दिखाकर खुद को भारतीय बताया। इसी बीच होलिडा और नीलोफर पकड़ी गईं, जिसके बाद लोला कथित पति त्रिजिन राज के साथ लापता हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक छानबीन में सामने आया है कि लोला की आरोपी डॉक्टर विवेक गुप्ता से थाईलैंड में मुलाकात हुई थी। लोला ने जवान दिखने के लिए सात बार सर्जरी कराई थी। लोला के जरिये ही होलिडा और नीलोफर भी विवेक के संपर्क में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें