फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तराखंड की लोकगायिका डॉ. बसंती बिष्ट को मिलेगा लोक निर्मला सम्मान

विज्ञापन
डॉ. बसंती बिष्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। सोनचिरैया संस्था की ओर से उत्तराखंड की लोकगायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2025 के लोक निर्मला सम्मान से नवाजा जाएगा। यह आयोजन मंगलवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में शाम छह बजे से होगा।
विज्ञापन

72 वर्षीय डॉ. बसंती बिष्ट उत्तराखंड में गाए जाने वाले मां भगवती नंदा के जागरों के लिए प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने गीतों से जनजागरण किया। भारत सरकार ने 2017 में उन्हें पद्मश्री से विभूषित किया। सोनचिरैया की सचिव लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी और अध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह ने बताया कि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू की कुलपति सोनिया नित्यानंद मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें