फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले लेंगे प्रशिक्षण, फिर मूल्यांकन करेंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले इस बार शिक्षकों को एक दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार मूल्यांकन की गाइडलाइन में बदलाव भी हुआ है। नई व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं की समय से जांच हो सकेगी और परिणाम भी जल्दी आ सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजधानी में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कितने और कौन-कौन से जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, ये गोपनीय रखा गया है। लखनऊ के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे जनपदों में भेजी जा रही हैं। इस बार मूल्यांकन में कोई लापरवाही न हो, इसे ध्यान में रखते हुए परिषद के सचिव भगवती सिंह ने पहली बार शिक्षकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कराने का भी आदेश दिया है। मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले सभी शिक्षकों को 17 मार्च को ड्यूटी ज्वॉइन करने के आदेश दिए गए हैं।

18 को होगा प्रशिक्षण
सचिव परिषद भगवती सिंह ने प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई गाइडलाइन के तहत जानकारी देने के लिए कहा है। प्रशिक्षण से पहले सभी को ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए निर्देश हैं। जो शिक्षक अपनी ड्यूटी नहीं ज्वॉइन करेंगे, उनकी सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पहला दिन प्रशिक्षण में बीतता था। स्थिति ये होती थी कि शाम तक पहले दिन दो से तीन प्रतिशत भी उत्तर पुस्तिकाएं बड़ी मुश्किल से चेक होती थीं। कई शिक्षक अपनी ड्यूटी भी नहीं ज्वॉइन करते थे।
विज्ञापन

कॉपियों का होगा पुनर्मूल्यांकन
परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका सही से जांची जाए, इसके लिए हर कॉपी का पुनर्मूल्यांकन भी होगा, ताकि अंक की गणना में कोई गड़बड़ी न हो। वहीं, मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक समय से पहुंचें और निर्धारित संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं जांचकर काम पूरा करें, इसलिए इसकी निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। किसी भी केंद्र पर पहले से निर्धारित व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। हर केंद्र पर मानक के अनुसार तैयारी पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन अवधि में ड्यूटी में लगे शिक्षकों के अवकाश पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें