लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड महोत्सव अवधी और पर्वतीय संस्कृति का संगम है। इसमें अवध के राम हैं तो उत्तराखंड के बद्री विशाल और चारों धाम भी शामिल हैं। यह दो संस्कृतियों के मिलन का आयोजन है, जिसकी नींव प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत ने डाली थी। यह आयोजन देश को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है।
सीएम योगी रविवार को पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विदेशी इतिहासकारों ने भारत के जिस गौरव को नष्ट करने का प्रयास किया, उसे हमारी लोककलाओं व लोकगायन ने अक्षुण्य बनाकर रखा। ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं।
उन्होंने पहले सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत, हेमवतीनंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी के योगदान को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजे गए सुरेश चंद्र फुलेरा, मंजू बाला, चंद्रमोहन नौटियाल और प्रो. दीवान सिंह रावत को बधाई दी। बिहार चुनाव में व्यस्त होने के कारण महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर शामिल नहीं हो सका लेकिन आज यहां आकर खुशी हो रही है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूनेस्को ने लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का खिताब दिया है, इसके लिए प्रदेश सरकार और यहां के लाेगों को बधाई देता हूं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। महापरिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऐपण कला का प्रतीक चिह्न और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जागेश्वर धाम का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखंड दर्पण स्मारिका वसुधैव कुटुंबकम का विमोचन भी किया। इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक ओपी श्रीवास्तव के अलावा उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीएम योगी रविवार को पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के आठवें
सीएम योगी रविवार को पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के आठवें
सीएम योगी रविवार को पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव के आठवें