फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ब्स इंडिया के अंडर 30 शामिल हुए यूपी के ये युवा, जानें क्या है उपलब्धि

Thu, 09 Feb 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फोर्ब्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के फरीद अहसन और उनके यूपी के ही दो और साथियों को प्रतिष्ठित बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स इंडिया ने देश के उन टॉप 30 युवाओं में चुना है जो 30 साल से कम के हैं और कुछ अनूठा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्हें सोशल मीडिया, मोबाइल टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन कैटेगरी में यह सम्मान मिला है। 24 साल के फरीद ने आईआईटी कानपुर के अपने दो साथियों गोरखपुर के 25 साल के भानुप्रताप सिंह और गाजियाबाद के 23 वर्षीय अंकुश सचदेवा के साथ मिलकर ‘शेयर चैट’ नाम का सोशल नेटवर्क बनाया है जो आठ भारतीय भाषाओं में काम करता है। 

इसे अब तक करीब पचास लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
अपनी उपलब्धि पर फरीद ने बताया कि यह एप्लीकेशन उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने और उनके साथियों ने बीटेक पूरा होने पर लाखों के पैकेज ठुकरा दिए थे। 

वे भारतीय जरूरतों के अनुसार ऐसा सोशल मीडिया बनाना चाहते थे जो आम नागरिकों की जरूरतों को समझे। हर रोज छह लाख नागरिक इसका उपयोग हिंदी, मराठी, मलयालम, तेलुकू, गुजराती, पंजाबी, तमिल और बांग्ला में कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने बढ़ रहे हैं यूजर्स

डेमो प‌िक
हर महीने करीब 60 लाख वीडियो, फोटो व अन्य कंटेंट इस पर शेयर किए जा रहे हैं। इस एप से कंटेंट को वॉट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर भी जोड़ा जा सकता है। गूगल प्ले पर करीब 86 हजार यूजर्स ने इसे 4.4 रेटिंग दी ह्रै।

दूसरी ओर फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 30 युवाओं में शामिल करते हुए लिखा है कि ‘शेयरचैट के जरिए इन युवाओं ने गैर-अंग्रेजी भाषी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल कंटेंट का सरल किया है। 

वे पचास लाख डाउनलोड्स और 17 लाख शेयर के साथ उनके यूजर्स हर महीने पिछले वर्ष के उसी महीने के मुकाबले 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें