फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, मैं पीएम पद का दावेदार नहीं, पर यूपी से ही तय होगा देश का प्रधानमंत्री

Thu, 21 Jun 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर बताया, लेकिन कहा कि नया पीएम यूपी से तय होगा।

विज्ञापन

अखिलेश ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बुधवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। अगला लोकसभा चुनाव सामाजिक न्याय, विकास और किसानों, नौजवानों के मुद्दे पर होगा।

चुनाव बाद तय होगा कौन बनेगा पीएम
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन विपक्ष मिलकर भाजपा को हराएगा और देश को नया प्रधानमंत्री देगा। चुनाव बाद सभी पार्टियां मिलकर तय कर लेंगी कि कौन पीएम होगा। खुद के पीएम के दावेदार होने के सवाल पर बोले, मैं इतना बड़ा सपना नहीं देखता। मैं मुख्यमंत्री ही बनना चाहता हूं, प्रधानमंत्री नहीं।
विज्ञापन


विपक्षी दल मिलकर भाजपा को हराएंगे
गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक दल अब परिपक्व हो गए हैं। भाजपा 47 दलों के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही है। बसपा के साथ सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि यूपी में सोशल इंजीनियरिंग और सम्मान का गठबंधन होगा। विपक्षी दल मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

विज्ञापन

कश्मीर संभालने में फेल हुई भाजपा

- फोटो : SELF
अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश और कश्मीर संभालने में फेल हो गई है। यह भाजपा की रणनीति है कि वह सवालों से पल्ला छुड़ाकर आगे बढ़ जाती है। भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा, यूपी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यादवों को यादव का रिश्तेदार बताया जाता था। अब बताएं कि बैंकों से पैसा लेकर भागने वाला मोदी भी किसी मोदी का रिश्तेदार हो सकता है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें