फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: चलेंगी सर्द हवाएं...दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा; रात को लेकर जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Sat, 22 Nov 2025 08:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम पलट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से रात का न्यूनतम पारा गिरेगा। 
विज्ञापन
यूपी में लौट रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आज से दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा और इससे माैसम में बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले ज्यादा गिरावट के संकेत हैं। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा।

शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में ठंडे रहे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें