फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा मानसून सत्र: 23 को पेश होगा अनुपूरक बजट, उसी दिन कराया जाएगा पारित

Sat, 13 Jul 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार वर्ष 2019-20 की अनुदान मांगे (अनुपूरक बजट) विधानसभा में 23 जुलाई को पेश करेगी। अनुदान मांगों पर 24 जुलाई को चर्चा कराकर उसी दिन पारित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को सदन के 18 से 26 जुलाई तक के प्रस्तावित अंतिम कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी। 18 जुलाई को पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

19 जुलाई को अध्यादेश, अधिसूचनाएं व नियम सदन के पटल पर रखे जाएंगे। 20 व 21 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते सदन नहीं चलेगा। 22 जुलाई को विधायी व अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


23 जुलाई को 12.20 बजे अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और विधायी कार्य होंगे। 24 जुलाई को इसे पारित किया जाएगा। 25 जुलाई को विधायी व अन्य कार्य होंगे। 26 जुलाई को विधायी कार्य होंगे। आधा दिन असरकारी दिवस होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें