फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: यूपी में भीषण शीतलहर, 22 जिलों में कोहरे व अधिक सर्दी का अलर्ट; बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा

Sat, 27 Dec 2025 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update Today : यूपी में भीषण सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा है। 
विज्ञापन
यूपी में भीषण सर्दी का अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट आई और शीत दिवस के हालात रहे। वहीं रात में भी कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है यानी इन इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस होने की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।

विज्ञापन

इन जिलों में है घने कोहरे का रेड अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास इलाकों में।

अत्यंत शीत दिवस वाले जिले

यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास इलाकों में।


 
विज्ञापन

राजधानी में चली पछुआ, बढ़ी गलन और ठिठुरन

 राजधानी में शुक्रवार को देर सुबह कोहरे की चादर छाई रही। सुबह घने कोहरे की वजह से लखनऊ में दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर में गुनगुनी धूप खिली, लेकिन चुभती पछुआ हवाओं से गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिली।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे ठंड बढ़ी है। आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी।

शुक्रवार को दिन का तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें