फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के खिलाफ यूपी में होगा आंदोलन

Wed, 20 Nov 2013 03:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह त्यागी ने मंगलवार को कहा कि जुल्म की इंतहा हो गई है।
विज्ञापन


रामपुर में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। जनता खौफ में जी रही है। उनकी पार्टी नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी।

कांग्रेस ने रालोद के आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही है।

यहां पर प्रेस कांफ्रेंस में त्यागी ने कहा कि आजम खां ने जुल्म की हद पार कर दी है। जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष आसिम खां ने भी जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई। एआरटीओ ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया और साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी एआरटीओ पर रामपुर की सांसद जयाप्रदा के साथ अभद्रता करने और एक बसपा नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लग चुका है। यह सब आजम खां के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एआरटीओ खुद अपने बयान से झूठे साबित हो रहे हैं।

एआरटीओ ने तीन अलग-अलग बयान दिए। ऐसे अधिकारी को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनता पर हो रहे हर जुल्म का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। आजम खां के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन जलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें