फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाग पंचमी का त्योहार आज, शिव आराधना के साथ होगी नाग देवता की पूजा; जानिए पूजा का शुभ मुर्हूत

Mon, 17 Aug 2026 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Nag Panchami: सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व इस बार 17 अगस्त को मनाया जाएगा। जानिए इसका शुभ मुर्हूत कब है। 
विज्ञापन
नाग पंचमी शुभ संयोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व इस बार 17 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार होने से इस बार पर्व का महत्व और बढ़ गया है। श्रद्धालु नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 4:52 बजे शुरू होगी और 17 अगस्त को शाम 5 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:51 से 8:29 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


सनातन परंपरा में नागों का विशेष महत्व है। भगवान शिव के गले में नाग सुशोभित हैं, जबकि भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर विराजते हैं। नाग पंचमी पर नाग देवता और सर्पों की अधिष्ठात्री देवी मनसा की पूजा की जाती है। घर की दीवारों पर नाग की आकृति बनाकर पूजा करने की भी परंपरा है।

लखनऊ में है गुड़िया पीटने की परंपरा
नाग पंचमी पर लखनऊ में गुड़िया पीटने की लोक परंपरा भी निभाई जाती है। कन्याएं गुड़िया बनाती हैं और चौराहों पर भाई प्रतीकात्मक रूप से उन्हें डंडे से पीटते हैं। यह परंपरा पर्व को धार्मिक आस्था के साथ लोक संस्कृति से जोड़ती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति, जीव-जन्तुओं और समस्त चराचर जगत के साथ आत्मीय एवं संवेदनशील सम्बन्ध स्थापित करने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा रही है। नाग पंचमी इसी सांस्कृतिक चेतना, प्रकृति के प्रति सम्मान और जीव-जगत के प्रति करुणा का प्रतीक पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्पराएं हमें केवल आस्था से नहीं जोड़तीं, बल्कि करुणा, सह-अस्तित्व, लोककल्याण और प्रकृति के सम्मान का संदेश भी देती हैं। नाग पंचमी का पर्व इन्हीं जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी प्रदेशवासियों को नागपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि नागपंचमी हमारी समृद्ध सनातन परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें