फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैदराबाद जैसी दरिंदगी, युवती की हत्या कर शव जलाया, हाथ-पैर बांध बाग में फेंका

Sun, 02 Feb 2020 02:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस व फारेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भी हैदराबाद जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। रायबरेली के थाना क्षेत्र में एक युवती का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया। उसके हाथ पैर बांधकर उसे जला दिया गया और फिर शव बाग में फेंका गया। शनिवार शाम बाग में जला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


शव इस कदर जला था कि उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटनास्थल से मिले नोट्स से मृतका के एमएससी की छात्रा होने की आशंका लगाई जा रही है। साथ ही रेप या फिर प्रेम-प्रसंग में मर्डर किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे एक ढाबा स्थित बाग में 20 से 25 वर्ष की एक युवती का जला हुआ शव मिला। जला शव देख भयभीत  ग्रामीण भाग खड़े हुए। जानकारी होते ही घटनास्थल के पास राहगीरों का मजमा लग गया। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पड़ताल की। प्रतिभा त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुँची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए। 
Trending Videos
विज्ञापन

शव के पास एमएससी केमिस्ट्री के नोट्स बरामद किए गए हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतका युवती एमएससी की छात्रा है। हत्या के बाद उसके हाथ पैर बांधकर मिट्टी का तेल डाल जलाया गया। 

आशंका जताई जा रही है कि रेप के इरादे से या फिर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे स्थित बाग में अज्ञात युवती का अधजला शव पाया गया है। विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बेरहमी के साथ युवती की हत्या की गई है। उसका अधजला शव बाग में मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके साथ रेप किया गया या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मर्डर का केस लिखकर जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।- राघवेंद्र चतुर्वेदी, सीओ महराजगंज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें