पुलवामा में शहीद यूपी के 12 सपूतों के परिवारों की मदद के लिए यूपी के विधायक एक-एक माह का वेतन देंगे। सोमवार को बजट सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वे खुद एक माह का वेतन देने की घोषणा कर चुके हैं।
सपा सदस्यों ने लखनऊ में पुलिस की गोली से मारे गए विवेक तिवारी के परिवार को दी गई मदद के समान ही शहीदों के आश्रितों को नौकरी व आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा।
वेतन 25 हजार, भत्ते मिलाकर 1.97 लाख रुपये प्रतिमाह
विधायकों का एक माह का वेतन 25 हजार रुपये है। भत्ते मिलाकर विधायकों को हर माह 1.97 लाख रुपये मिलते हैं। अगर विधायकों का वेतन विभिन्न भत्तों के साथ दिया गया तो शहीदों के परिवार को 66.15 लाख की अतिरिक्त मदद मिल सकेगी।