प्रयागराज माघ मेला 2026 की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस, पीएसी व अन्य सुरक्षा बल की टीम के पास मेडिकल किट होना अनिवार्य रहेगा। वाहनों की फिटनेस चेक करवाने को कहा गया है। साथ ही वाहन चालकों का मेडिकल करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल में पास चालक ही ड्यूटी पर रहेंगे। मेला स्थल पर दंगा निरोधक उपकरण होंगे। वह सभी इंतजाम किए जाएंगे जिनसे मेले की शांति व्यवस्था बनी रहे। क्यूआरटी की भी तैनाती होगी। जो आपात की स्थिति में रेसपांस करेंगी।