उन्नाव में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एक न्यायाधीश के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने की घटना की उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ ने कड़ी निंदा की है।
संघ के पदाधिकारियों ने दोषी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। न्यायिक सेवा संघ के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा की कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी जिसमें अगली कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने जनपद उन्नाव में कुछ वकीलों द्वारा की गई इस प्रकार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।