फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfer In UP: पांच अफसरों के तबादले, जानिए किसे...कहां भेजा गया; पढ़ें लिस्ट

Fri, 06 Feb 2026 06:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, एसटीएफ और पुलिस मुख्यालय समेत विभिन्न अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे नियमित प्रक्रिया बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शुक्रवार को डीआईजी रेंक के पांच आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी स्थापना बनाया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद का डीआईजी बनाया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज भेजा गया है। मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। इसके अलावा एसटीएफ में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को डीआईजी बना दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें