फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नौकरी के बहाने बुलाया घर... नशीली दवा खिलाकर जबरन किया गंदा काम; रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में नौकरी के बहाने घर बुलाकर नशीली दवा खिलाकर जबरन गंदा काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में महिला को नौकरी दिलाने के बहाने घर बुलाकर नशीली दवा खिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मामले में महिला की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर केवटहिया के रामअवतार सरसों की पेराई करने गांव में आता है। आने जाने से परिचय हो गया। पिछले छह माह से राम अवतार मुझे नौकरी दिलाने व मेरे बच्चों को पांच-पांच लाख रुपये देने के लिए घर बुलाता था। 

बुधवार को भी उसके बुलाने पर जब घर गई तो उसने कोई दवा खिला दी। इससे उसे चक्कर जैसा आने लगा। इसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं और पीटा। इसके साथ ही जबरन संबंध बनाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इनायत नगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें