प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
समिट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य संबोधन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्यमियों के लिए शुरू किए जा रहे डिजिटल क्लीयरेंस सिस्टम की लॉन्चिंग करेंगे। इसमें उद्योगपतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री का उद्बोधन लगभग आधा घंटे का होगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार सभी को धन्यवाद देंगे। उद्घाटन सत्र के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ उद्योग समूहों के सीईओ के साथ आधा घंटा चाय पर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद देंगे समापन भाषण
इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन 22 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन व अध्यक्षीय भाषण देंगे। इस सत्र की शुरुआत अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पांडेय के स्वागत भाषण से होगी।
इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बाद राज्यपाल राम नाईक का संबोधन होगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।