फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई और आईएससी में यूपी के टॉपर्स को सम्मानित करेगी सरकार, सीएम योगी ने दी बधाई

Mon, 14 May 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सफल होने के बाद जश्न मनाते विद्यार्थी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काउन्सिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इक्ज़ामिनेशन (आईसीएसई) की वर्ष 2018 की कक्षा 10 व आईएससी कक्षा 12 परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इन परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की है।

सरकार की ओर से इस वर्ष आईएससी की परीक्षा के 07 संयुक्त टॉपर विद्यार्थियों में से यूपी के अभ्यर्थी राधिका चन्द्रा, समन वहीद, साक्षी प्रद्युम्न और लिपिका अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी बधाई
वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य जल्द ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें