फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानभवन में राज्यपाल व सीएम योगी ने दी एनडी तिवारी को श्रद्घांजलि, तस्वीरें

Sat, 20 Oct 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार को लखनऊ लाया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला व बेटे रोहित शेखर सहित डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद एनडी के पार्थिव शरीर को विधानभवन ले जाया गया। जहां श्रद्घांजलि सभा का आयोजन हुआ। विधानभवन में प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को एनडी तिवारी का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। वो 93 वर्ष के थे।
विज्ञापन

2 of 5
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
एनडी तिवारी के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद राज्यपाल रामनाईक के साथ मुलायम सिंह यादव व रोहित शेखर।
विज्ञापन

3 of 5
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, एनडी तिवारी को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए।

4 of 5
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
विधानमण्डल के सदस्यों ने एनडी को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित श्रद्घांजलि देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें