फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 25 लाख रुपये व नौकरी देगी योगी सरकार

Thu, 13 Jun 2019 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के जवानों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के दो एएसआई सहित पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं फिर ग्रेनेड से हमला कर दिया था।

इन शहीद जवानों में शामली के सतेन्द्र कुमार और गाजीपुर के महेश कुशवाहा भी हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनाएं जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी पूरा प्रदेश व देश उनके साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें