फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे का बजट 21 को पेश करने की तैयारी

Sat, 08 Feb 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार वर्ष 2014-15 का बजट व पहली तिमाही का लेखानुदान विधानमंडल के आगामी सत्र में 21 फरवरी को पेश कर सकती है।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने इसी के हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है। इसे देखते हुए शनिवार व रविवार को वित्त विभाग खुला रहेगा।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014-15 का पहला सत्र 19 फरवरी से आहूत किया है। हालांकि सत्र का विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, पर वित्त विभाग को 21 फरवरी को बजट पेश करने के लिहाज से तैयारियों का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि यह पूर्ण बजट न होकर एक तरह से अंतरिम बजट होगा। बजट के साथ वित्तीय वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही (अप्रैल से जुलाई) का लेखानुदान भी पेश करना है।
विज्ञापन


लेखानुदान में सरकारी कामकाज, वेतन व अन्य आवश्यक खर्चे ही शामिल करने के संकेत हैं। वित्त विभाग पिछले कई दिनों से चौदहवें वित्त आयोग की बैठक की तैयारियों में व्यस्त था।
विज्ञापन


गुरुवार को इससे फुर्सत मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने लेखानुदान की तैयारी शुरू कर दी। सचिवालय में छुट्टी का दिन होने के बावजूद शनिवार व रविवार को वित्त विभाग खुला रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें