फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, केंद्र और राज्य ने मिलकर दी जनता को राहत

Thu, 04 Oct 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के बाद राज्य सरकार ने भी इनके दाम 2.50 रुपये प्रति लीटर कम कर दिए हैं। केंद्र व राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कुल 5 रुपये लीटर की कमी हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से नई दर लागू हो गई हैं। अब पेट्रोल 78.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.44 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल व डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में निरंतर हो रही वृद्धि को नियंत्रित करने की मांग हो रही थी।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। देश में सर्वाधिक पेट्रोल डीजल की खपत यूपी में है। उन्होंने कहा कि एक-दो प्रदेशों को छोड़कर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे कम है।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते कई वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया है। इसके बावजूद जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत के साथ राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.50 रुपये लीटर की कमी की है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने से राज्य सरकार पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। राज्य सरकार अन्य स्रोतों से आय बढ़ाकर इस नुकसान की भरपाई करेगी।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत 83.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 75.44 रुपये प्रति लीटर थी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दाम कम कम किए जाने के बाद अब पेट्रोल 78.21 रुपये और डीजल 70.44 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें