फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आरएसएस का दफ्तर नागपुर में था, अब साउथ ब्लॉक दिल्ली में है: राज बब्बर

Thu, 04 Oct 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि पहले आरएसएस का दफ्तर नागपुर में हुआ करता था, अब साउथ ब्लॉक (कैबिनेट सचिवालय) दिल्ली में हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर बने, इसमें कोई बुराई नहीं है, पर राम का नाम तब आता है, जब चुनाव आते हैं। जो लोग गोडसे की पूजा करते हैं, उन्हें गांधी का नाम लेने का कोई हक नहीं है। लाल बहादुर शास्त्री को याद करने वाली भाजपा की सरकार उनकी जयंती पर किसानों पर लाठियां चलवाती है। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है।

विज्ञापन


राजबब्बर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य तलत अजीज को राज्य सरकार से जान को खतरा है। तलत लंबे समय से एक गनर की हत्या के मामले में पैरवी कर रही हैं। इस केस में सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि कहीं तलत अजीज का हश्र भी सिपाहियों की गोली से मारे गए विवेक तिवारी की तरह न हो, इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले को अवाम के सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन


भोले के नारे लगाने पर निष्कासन की खबरें निराधार
इलाहाबाद में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान शिव भक्ति के नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं के निष्कासन संबंधी खबरों को राज बब्बर ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीडिया में आई खबरों पर जिलाध्यक्ष से जवाब मांगा गया है। कांग्रेस नवरात्र में कन्या पूजन कराएगी, इस पर राज बब्बर ने कहा कि ईद पर सबील भी लगाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें