फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने बनाया अयोध्या का डेवलपमेंट प्लान, आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगी रामनगरी

Fri, 15 Jun 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या को देश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण और पंच कोसी, चौदह कोसी तथा चौरासी कोसी परिक्रमा मार्गों को बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भूमिगत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए अफसरों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। वे गुरुवार को स्वदेश दर्शन योजना की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने अयोध्या के सभी पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण के साथ ही सरयू नदी की सफाई कराने और नदी में गिरने वाले नालों का पानी रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अयोध्या में कराए जा रहे विकास कार्यों में स्थानीय स्थापत्य की झलक भी दिखनी चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या में अच्छे होटलों के निर्माण पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन


उन्होंने अयोध्या में इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव पर आकर्षक आतिशबाजी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कुंभ के मद्देनजर अयोध्या, चित्रकूट, इलाहाबाद तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को फोरलेन मार्गों से आपस में जोड़ने को कहा। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने अयोध्या में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें