फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 35 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने क्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। रक्तदान करने वाले महादानियों को जिलाधिकारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए अमर उजाला फाउंडेशन बधाई का पात्र है। इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन के चलते अमर उजाला की विश्ेाष पहचान है। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे लोगों के साहस की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। डीएम ने कहा कि उनका रक्तदान किसी को नया जीवनदान दे सकता है। समाज में इससे बढ़कर पुण्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। इससे किसी तरह की कमजोरी या रक्त अल्पता नहीं आती। रक्तदान करना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। इस आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की जितनी सराहना की जाए कम है। डीएम ने रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. जीके सिंह, रमन सिंह, राजेश यादव, अनुपमा श्रीवास्तव, गुलाम गौस व आनंद कुमार समेत ब्लड बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


रक्तदान करने वाले महादानी
अरुण कुमार मिश्रा, अजीत सिंह लवी, उमानाथ तिवारी, पवन कुमार मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, रामसागर चौधरी, अतुल कुमार शुक्ल, नीरज राय, खगेंद्र पांडेय जनवादी, भाष्कर पांडेय, आशीष सिंह जनवादी, विजय प्रताप सिंह, रंजीत शुक्ला, संदीप ओझा, संजीव शर्मा, फूलचंद गुप्ता, पप्पूलाल भारती, योगेंद्र मणि तिवारी, भूपेंद्र विक्रम मिश्रा, आकाश जनवादी, रामप्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र बहादुर सिंह, शेष नरायन पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, संदीप मिश्र, सूरज कुमार, अमरेश चंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, हरिकीर्तन, राजू, सूरज कुमार, अनिल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें