पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे तथा डिफेंस कॉरिडोर जैसी इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए आम बजट में तो हिस्सा लगेगा ही, मेरठ और इलाहाबाद में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान भी किए जाने के संकेत हैं। आम बजट में लोक निर्माण और सिंचाई विभाग की चालू परियोजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ नए सड़कों, पुलों और बांधों के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि अयोध्या, काशी, मथुरा, गोरखपुर और चित्रकूटधाम जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के लिए बजट का प्रवाह बना रहेगा। जेवर व अयोध्या में नए एयरपोर्ट सहित चालू हवाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बजट में पर्याप्त बंदोबस्त किए जाने के संकेत हैं।
अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति लगाए जाने वाले स्थल के विकास को लेकर भी बजट से पैसा मिल सकता है।