स्वच्छ सर्वे 2020 में गंगा किनारे बसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी के तीनों पुरस्कार भी प्रदेश की झोली में आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में पुरस्कार मिला है। 50 हजार से एक लाख की आबादी में कन्नौज को 50 हजार से कम आबादी वाले शहर में चुनार को यह पुरस्कार मिला है। वहीं, जिन नगर निकायों को यूपी में पुरस्कृत किया गया है, उनमें कैंटोनमेंट बोर्ड मथुरा भी है। मथुरा कैंट बोर्ड को इनोवेशन व बेस्ट प्रैक्टिस वाली छावनी परिषद का अवॉर्ड मिला है।
फिरोजाबाद सबसे तेजी से बढ़ता नगर निगम: फिरोजाबाद सबसे तेजी से आगे बढ़ते नगर निगम के रूप में चुना गया है। फिरोजाबाद को यह पुरस्कार तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिला है।
यूपी के ये नगर निकाय हुए सम्मानित: लखनऊ, फिरोजाबाद, कन्नौज, चुनार, गंगाघाट, आगावगढ़, मेरठ कैंट, गजरौला, मुरादनगर, स्याना, पलिया कला, मल्लावा, बरुआसागर, बकेवर, बल्देव, अछलदा, मथुरा कैंट, वाराणसी, शाहजहांपुर।