राजधानी में विकास नगर के मामा चौराहे पर शनिवार सुबह भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सुबह सात बजे के करीब वहां स्थित कॉटन गोदाम से आग की पलटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
2 of 5
आग
देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं के बादल छा गए। शुक्रवार शाम से चल रही हवाओं ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
आग
सूचना पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
4 of 5
आग
गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका होने के चलते काफी लोगों के वाहन पास ही खड़े थे। आग की चपेट में आने से कई वाहन जल कर राख हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।