बारिश से गिरी धान की फसल।
मौसम केअचानक करवट लेने और कई इलाकों में हुई बारिश और बूंदाबांदी से प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल या तो कटकर खेतों में पड़ी है या कटाई के इंतजार में खड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल भीगने और खराब होने का खतरा है। किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
अक्तूबर 2025 में सक्रिय हुए मोंथा चक्रवात का नाम थाईलैंड ने सुझाया है । इसका उच्चारण मॉन-था है जिसका अर्थ है खुशबू । 26 अक्तूबर को आईएमडी ने इसे चक्रवाती तूफान घोषित किया है ।