जनपद में मौसम ने करवट ले ली है। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छा गया। इस सीजन का यह पहला कोहरा है। सुबह दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान में गिरावट आने से सर्दी ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।