फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ठंड से कांपा उत्तर भारत, 20 जिलों में सरकार ने जारी किया अलर्ट; इन इलाकों में होगा घना कोहरा

Wed, 24 Dec 2025 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में ठंड बढ़ती जा रही है। आज से चलने वाली पछुआ हवाएं सर्दी को और बढ़ाने जा रही है। सर्दी को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कहीं कड़ाके की ठंड पड़ी तो कहीं घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया। मंगलवार को तराई के ज्यादातर इलाकों में दोपहर तक धूप नहीं खिली थी। बुधवार को भी कई जिलों में कोहरे और धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई।  माैसम विभाग ने बुधवार के लिए तराईके 18 जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। साथ ही 20 जिलों के लिए शीत दिवस यानी दिन में तापमान में भारी गिरावट के आसार जताया है।घने कोहरे की वजह से मंगलवार को सुबह प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बरेली, सहारनपुर, गाजियाबाद में दृश्यता शून्य हो गई।

विज्ञापन


वहीं अमेठी, फर्रुखाबाद में 20 मी., बलिया और सोनभद्र में 40 मी. लखनऊ और अयोध्या में 50 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होगा, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से गलन भरी पछुआ चलेगी और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी।

इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में ।

इन जिलों में है शीत दिवस की संभावना

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।
 

राजधानी में अब रातें होंगी सर्द, पछुआ से गिरेगा पारा

यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
 राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर में गुनगुनी धूप खिली, जिससे गलन भरी ठंड से राहत मिली।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म होगा। 

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे राजधानी में आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी। बुधवार को दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी। मंगलवार को दिन का तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी व नर्सरी की कक्षाएं 27 तक बंद, एक से आठवीं तक 10 बजे से चलेंगी

सुबह में घने कोहरे और बढ़ती ठंड-गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समयावधि में बदलाव के साथ ही जरूरी निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में शीतलहर, घना कोहरा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्री-प्राइमरी और नर्सरी तक की कक्षाओं में 27 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह व्यवस्था बुधवार से अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसा न करने पर विद्यालय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें