कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कनौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी।
- फोटो : अमर उजाला।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
क्या है शीत दिवस
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरता है तो उसे शीत दिवस कहते हैं। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरता है तो उसे अत्यंत शीत दिवस कहते हैं।
यूपी के साथ पूरा उत्तर भारत कंपा देने वाली ठंड से बेहाल है। शनिवार को केवल दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द हुईं। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर घाटी और लद्दाख में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आई है और अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और भारी बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल में मौसम शुष्क रहा और 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।