फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा में एसटीएफ के हत्थे चढ़े 11 सॉल्वर, लखनऊ में आठ गिरफ्तार

Sun, 20 Jan 2019 03:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीकृत भर्ती (ग्रुप डी) परीक्षा के दौरान लखनऊ व कानपुर में अलग-अलग कार्रवाई में सॉल्वर गिरोह के 4 सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें लखनऊ से 8 और कानपुर से 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को परीक्षा के दौरान एसटीएफ को लखनऊ व कानपुर में सॉल्वर गिरोह के परीक्षा में शामिल होने की जानकारी मिली। टीम ने जानकारी को पुख्ता करते हुए कानपुर के खालसा इंटर कॉलेज, एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज गुजैनी से सॉल्वर अभिनव यादव, आदित्य यादव के अलावा गिरोह के सरगना राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि खालसा इंटर कॉलेज में कुलदीप यादव के स्थान पर अभिनव परीक्षा दे रहा था। जबकि एचपी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में अवनीश के स्थान पर आदित्य परीक्षा दे रहा था। कुलदीप और अवनीश दोनों ही फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में ये हुए गिरफ्तार

इसी तरह लखनऊ में बाल निकुंज इंटर कॉलेज मड़ियांव में विनीत कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा अवनीश कुमार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। इन्हीं की निशानदेही पर सरगना दिवाकर सिंह और पुष्पक कुमार और सुचित यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, लालबाग में क्वींस एएस इंटर कॉलेज में प्रवीण कुमार के स्थान पर सॉल्वर अंकित परीक्षा दे रहा था। एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

राजाजीपुरम के एक्सान मांटेसरी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थी चंद्रकांत की जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर विकास कुमार वैश्य को गिरफ्तार किया है। अभ्यर्थी चंद्रकांत को एसटीएफ तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें