पांडेय के पास मुख्य सचिव के साथ-साथ औद्योगिक विकास आयुक्त जैसा महत्वपूर्ण प्रभार भी है। उनकी गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। बीते साल फरवरी में राजधानी में सफल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कराने के साथ-साथ किसानों की कर्जमाफी योजना में भी उनकी अहम भूमिका रही है।