फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः सीएम ने दिए निर्देश, दो मंत्री समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद परिवार से मिलने रवाना

Sat, 07 Dec 2019 02:05 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण  उन्नाव में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी पीड़ित परिवार से मिलने उन्नाव जा रहे हैं।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 44 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने वाली पीड़िता अपने आखिरी समय में भी आरोपियों को सजा दिलाने की ही बात करती रही।
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से  आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है, उन्हें छोड़ना मत। साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है।

गौरतलब है कि उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी।
 
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें